Amazing blog on Narendra modi

"नरेन्द्र मोदी"


Image result for Narendra modi


नरेन्द्र मोदी के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से मुख्य  रोचक बातें निम्नलिखित हैं:
  • रेन्द्र मोदी का पूरा नाम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी है। उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को उत्तर गुजरात के महेसाणा जिले में स्थित एक छोटे से गांव वडनगर में हुआ था।

  • उनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचन्द मोदी एवं माता का नाम हीराबेन मोदी है। उनका जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।

  • बचपन में नरेन्द्र मोदी गुजारा चलाने के लिए चाय बेचा करते थे।

  • मोदी 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान रेलवे स्टेशन से गुजर रहे सैनिकों को चाय पिलाते थे।

  • मोदी बचपन में साधु-संतो से प्रभावित होकर हमेशा के लिए सन्यासी बनना चाहते थे।

  • मात्र 13 वर्ष की आयु में उनकी सगाई जसोदा बेन चमनलाल के साथ कर दी गयी और जब उनका विवाह हुआ, वह मात्र 17 वर्ष के थे।

  • भारत के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास पर ध्यान केन्द्रित करने वाले संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) से नरेन्द्र मोदी ने 1958 में शुरुआत की और निःस्वार्थता, सामाजिक जवाबदारी, समर्पण एवं राष्ट्रवाद की भावना को आत्मसात किया।

  • 1987 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की मुख्य धारा में प्रवेश किया। एक वर्ष के भीतर ही उन्हें पार्टी की गुजरात इकाई का महामंत्री नियुक्त किया गया।

  • क्टूबर, 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जब नरेन्द्र मोदी नियुक्त हुए। उस समय गुजरात, जनवरी, 2001 में आए विनाशक भूकंप सहित अन्य कई प्राकृतिक आपदाओं के विपरीत प्रभावों से गुजर रहा था।

  • अपनी प्रशासनिक सूझबूझ, स्पष्ट दूरदर्शिता और चारित्र्य की अखंडता सहित नरेन्द्र मोदी की इन सभी कुशलताओं की वजह से मोदी ने लगातार चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

  •  उनकी प्रसिद्धि एवं कार्यशैली को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में मोदी जी को प्रधानमन्त्री प्रत्याशी घोषित किया। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के चुनावों में अभूतपूर्व सफलता भी प्राप्त की।

  • नरेन्द्र मोदी ने 26 मई, 2014 को भारत के 15वें प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ ली।

  •  नरेन्द्र मोदी को नयी-नयी तकनीक का प्रयोग बहुत भाता है और वह खुद नयी तकनीको के हिमायती रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में सबसे पहले मोदी ने 3D तकनीक का प्रयोग कर भाषण दिया था।

  • नरेन्द्र मोदी का नाम 2002 के गुजरात दंगो में बहुत उछलता रहा है। उनके ऊपर दंगो के दौरान अकर्मण्यता का आरोप लगता रहा है।

  • अमेरिकी सरकार ने भारत के कुछ बुद्धिजीवियों के विरोध के कारण मोदी को 2004 से लेकर 2013 तक वीज़ा नहीं दिया था। 

  • नरेन्द्र मोदी की आदतों में से एक यह भी है कि इन्हें अच्छी तरह से प्रेस किये हुए और सलवटहीन कपडे पहनना पसंद है।


  • नरेन्द्र मोदी ने अपने गुजरात के 13 सालो के मुख्यमंत्री काल के दौरान एक भी छुट्टी नहीं ली और अपना पर्सनल स्टाफ भी केवल तीन की संख्या में रखा था

  • सन 2001 में जब यह गुजरात के पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो इनकी माँ ने इन्हें आशीर्वाद देते समय कहा था “बेटा कभी भी रिश्वत न लेना”।

  • नरेन्द्र मोदी को जितने भी गिफ्ट अथवा अन्य वस्तुए उपहार स्वरुप मिलती है, उनकी यह साल में एक बार बोली लगवा कर बिक्री कर देते हैं और इकठ्ठा हुए पैसे को सामाजिक संस्थाओ को दान कर देते है।
  •  
  • नरेन्द्र मोदी कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले अपनी माँ का आशीर्वाद जरूर लेते है।

  • नरेन्द्र मोदी एकदम शुद्ध शाकाहारी है। वह ना तो धूम्रपान करते हैं और ना ही किसी प्रकार का अन्य नशा।

  • नरेन्द्र मोदी भारत के सबसे प्रसिद्ध राजनेता हैं।

  • नरेन्द्र मोदी स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं। 

  • नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषणों में कई बार कहा है कि वह सिर्फ 5 घंटे की नींद लेते है और वह किसी भी हालत में सुबह 5.30 बजे उठ जाते हैं।

  • भारतीय जनता पार्टी ने अपने इतिहास में लोकसभा में पूर्ण बहुमत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही प्राप्त किया है।

  • नरेन्द्र मोदी की छवि एक कठोर प्रशासक और कड़े अनुशासन के आग्रही की मानी जाती है, लेकिन साथ ही अपने भीतर वे मृदुता एवं सामर्थ्य की अपार क्षमता भी संजोये हुए हैं।

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनकी गहरी दिलचस्पी है। वे यथार्थवादी होने के साथ ही आदर्शवादी भी हैं।

  • उनमें आशावाद कूटकूट कर भरा है। एक सफल राजनेता और कवि के रूप में उन्हें सदैव याद रखा जायेगा। 

Please share our blogs like and comment.

No comments:

For supporting me please share our blogs, like and comment.

Powered by Blogger.